Posts

Showing posts with the label ज़िन्दगी

ज़िन्दगी

Image
ज़िद्दी बनो, ज़िन्दगी खुद-ब-खुद आसा हो जाएगी ! जैसे किरण का छोर हो, वर्षा कोई घनघोर हो । ज़िन्दगी क तूफ़ान में- तनिक न कमज़ोर हो । रोज़ आगे चला कर, नित्य आगे बढ़ा कर । ज़िन्दगी की मुश्किलों से- तनिक ना तू डरा कर । रात की वो ओस है तू, आस का एक स्रोत है तू । ज़िन्दगी की राहों पर- खुद में ही मदहोश है तू । आंधी में जलता दीप है तू, मन में बजता गीत है तू । ज़िन्दगी के खेल में- हर हार जीता वीर है तू । खुद को सुधा पीला कर, बैरियों  से मिला कर । ज़िन्दगी की आँधियों में- तनिक ना तू हिला कर । चाहे की तारो में फेर हो, या तू खुद ही ढेर हो । ज़िन्दगी के जंगलों में- चल की जैसे शेर हो ।